Spread the love

सड़क सुरक्षा को लेकर जिले में अभियान तेज, छात्रों से लेकर वाहन चालकों तक को किया जागरूक

Advertisements
Advertisements

गम्हरिया, संवाददाता- जगबंधु महतो

ईचागढ़: सरायकेला जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा के तहत बुधवार को ईचागढ़, गौरांगकोचा एवं चौका क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। “सीख से सुरक्षा, तकनीक से परिवर्तन” थीम पर आधारित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करना रहा।
ईचागढ़ प्रखंड के विक्रमादित्य +2 उच्च विद्यालय, लेपटान्द में विद्यालय स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र–छात्राओं ने सड़क सुरक्षा से जुड़े संदेशों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। गौरांगकोचा क्षेत्र में यातायात नियमों के उल्लंघनकर्ताओं को समझाइश देते हुए हेलमेट का वितरण किया गया। वहीं चौका क्षेत्र में जागरूकता रथ के माध्यम से सड़क सुरक्षा संदेशों का प्रचार–प्रसार किया गया तथा ग्रामीण इलाकों में पंपलेट बांटकर हेलमेट, सीट बेल्ट के उपयोग और सुरक्षित ड्राइविंग की जानकारी दी गई।
कार्यक्रमों में जिला परिवहन पदाधिकारी, ईचागढ़ की प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सड़क सुरक्षा टीम के सदस्य मौजूद रहे। अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आगे भी जारी रखने की बात कही।

You missed