
लेंगडीह में दो दिवसीय विशाल टुसू मेला का भव्य आगाज़, पहले ही दिन उमड़ा जनसैलाब

चाण्ड़िल:-संवाददाता
चांडिल प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लेंगडीह के समीप एनएच-32 न्यू बायपास सड़क किनारे आयोजित दो दिवसीय विशाल टुसू मेला का शुभारंभ गुरुवार को पूरे पारंपरिक उत्साह और धूमधाम के साथ हुआ। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश वर्मा एवं मेला के संस्थापक विश्वरंजन महतो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
उद्घाटन के साथ ही मेला परिसर में भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यह टुसू मेला चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के प्रमुख और प्रसिद्ध मेलों है, जहां दो दिनों के दौरान लाखों श्रद्धालु और दर्शक पहुंचकर लोकसंस्कृति का आनंद उठाते हैं। उद्घाटन समारोह के अवसर पर मेला समिति की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पारंपरिक नृत्य, लोकगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं कार्यक्रमों को दर्शकों ने खूब सराहा। विशाल टुसू मेला, आकर्षक टुसू और चौड़ल रहेंगी । दो दिवसीय मेले के दूसरे दिन एक से बढ़कर एक भव्य और आकर्षक टुसू एवं चौड़ल प्रदर्शित की जाएंगी। मेला समिति की ओर से श्रेष्ठ टुसू व चौड़ल के लिए आकर्षक पुरस्कारों की भी घोषणा की गई है। समिति को उम्मीद है कि इस वर्ष कार्तिक महतो टुसू मेला में बीते वर्षों की तुलना में दोगुनी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिलेगी। वहीं, प्रशासन के सहयोग से मेला समिति द्वारा सुरक्षा, यातायात एवं विधि-व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि मेले में पहुंचे लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे शांतिपूर्ण माहौल में मेले का आनंद ले सकें।

