Advertisements
Spread the love

एसबीयू में वसंत पंचमी और पराक्रम दिवस की धूम

Advertisements

Arjun Kumar Pramanik………✍️

नामकुम(राँची) । सरला बिरला विश्वविद्यालय में सरस्वती पूजा और नेताजी जयंती पर आयोजित पराक्रम दिवस की धूम रही। विवि परिसर में देवी सरस्वती की विधिवत पूजा हुई एवं प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विद्यार्थी, शिक्षक एवं शिक्षाकेत्तर कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर विवि में पराक्रम दिवस के आयोजन के अवसर पर एसबीयू के  महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक ने नेताजी के जीवन से जुड़े अनछुए प्रसंगों का उल्लेख करते हुए उन्हें महान स्वतंत्रता सेनानी करार दिया।  कुलपति प्रो सी. जगनाथन ने नेताजी के आदर्शों पर चलने की अपील की। सरला बिरला विश्वविद्यालय के  प्रतिकुलाधिपति  बिजय कुमार दलान और  राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने इस अवसर पर विवि परिवार को शुभकामना संदेश प्रेषित किया है।