
गरीब और पिछड़े वर्ग को योजनाओं का लाभ दिलाना ही मेगा कानूनी सशक्तिकरण शिविर का उद्देश्य : डालसा सचिव

Arjun Kumar Pramanik…..✍️
रांची । जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के तत्वावधान में 31 जनवरी 2026 को रांची जिले के सभी 18 प्रखंडों में मेगा कानूनी सशक्तिJकरण शिवि।र का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह शिविर झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के दिशा-निर्देश पर एवं डालसा रांची के सचिव राकेश रौशन की देखरेख में आयोजित किया गया।
<span;>इस शिविर के माध्यम से श्रम विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कौशल विकास विभाग, सामाजिक सुरक्षा विभाग, मनरेगा सहित अन्य सरकारी विभागों की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत सहायता एवं परिसंपत्तियाँ लाभुकों के बीच वितरित की गईं। साथ ही लोगों को सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई।
अनगड़ा, बेड़ो, बुंडू, बुड़मू, ईटकी, कांके, खेलारी, मांडर, नगड़ी, नामकुम, ओरमांझी, राहे, रातू, सोनाहातू एवं तमाड़ प्रखंडों में कानूनी सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर का आयोजन कर लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया। मांडर प्रखंड में 1158 लाभुकों के बीच 7 करोड़ रुपये की परिसंपत्ति वितरित मांडर प्रखंड में आयोजित प्रखंड स्तरीय विधिक मेगा कानूनी सशक्तिकरण शिविर में 1158 लाभुकों के बीच लगभग 7 करोड़ रुपये मूल्य की परिसंपत्तियाँ वितरित की गईं। शिविर में डालसा सचिव राकेश रौशन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ ग्राम न्यायालय मांडर के न्यायाधिकारी नुमान खान, एपीपी पंचम, एलएडीसी चीफ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा, एलएडीसी सहायक पंकज कुमार शर्मा, बीरेंद्र प्रताप, अनूप कुमार, सौरभ पांडे, मनरेगा जेई आशुतोष सिंह, जेएसएलपीएस बीपीएम धीरेन्द्र सीधे, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. किशोर कुल्लू, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अमित कुमार कुशवाहा सहित थाना प्रशासन एवं पीएलवी उपस्थित थे। डालसा सचिव ने जागरूकता शिविर का निरीक्षण करते हुए लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची द्वारा दी जा रही निःशुल्क कानूनी सहायता एवं सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समय-समय पर ऐसे शिविर आयोजित कर जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। ग्राम न्यायालय मांडर के न्यायाधिकारी नुमान खान ने भी शिविर का निरीक्षण किया और लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया। डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा ने लोगों को नालसा टोल फ्री नंबर 15100 की जानकारी दी तथा 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी बताया। झालसा की विभिन्न योजनाओं का मिला लाभ इस मेगा सशक्तिकरण शिविर में झालसा की योजनाओं जैसे मानवता, कर्तव्य, श्रमेव वंदते, तृप्ति, चेतना, निरोगी भवः, आत्मनिर्भरता, शक्ति, डॉन, आशा, जागृति, संवाद एवं साथी के माध्यम से जरूरतमंदों को लाभ पहुंचाने का उद्देश्य रखा गया। कानूनी सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर की विशेषता यह रही कि एक ही दिन रांची जिले के सभी प्रखंडों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। डालसा के पैरा लीगल वालंटियर्स द्वारा पहले से चिन्हित किए गए ऐसे लाभुकों को योजनाओं से जोड़ा गया, जो किसी कारणवश अब तक सरकारी लाभ से वंचित थे। शिविर के माध्यम से न केवल उन्हें कानून की जानकारी दी गई, बल्कि सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ा भी गया।

