
जिला परिषद सदस्य सविता सरदार ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना से स्वीकृत कालीकरण पथ निर्माण का किया निरीक्षण।

पोटका संवाददाता -अभिजीत सेन
पोटका प्रखंड के जिला परिषद सदस्य सविता सरदार के द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना से स्वीकृत भेलाईडीह से तिरिलडीह तक 5. 400 किमी तथा जामदा से कांटाशोला तक कालीकरण पथ निर्माण का निरीक्षण बुधवार के दिन किया। निरीक्षण करने के पश्चात जिला परिषद सदस्य सविता सरदार ने कहा कि सड़क सुदृढ़ीकरण में संवेदक द्वारा अलकतरा कम दिया जा रहा है। सड़क को सही ढंग से रोलिंग नहीं किया जा रहा है, इसके फलस्वरूप निर्माण के कुछ दिन बाद ही सड़क का कालीकरण उखड़ जा रहा है। यहां सरकारी राशि का दुरूपयोग हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस अनियमितता की जांच होना चाहिए। इस संबंध में उपायुक्त महोदय को लिखित शिकायत कर दोषी संवेदक के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग किया जाएगा ताकि पथ का निर्माण प्राकल्लन अनुसार सही रुप से हो। निरीक्षण में पंचायत के पूर्व मुखिया सुशील सरदार नेता मनोज कुमार सरदार उपस्थित रहे।
Related posts:

