Advertisements
Spread the love

सरहुल पूर्व आयोजित सरई फूल महोत्सव में अनगड़ा प्रखंड के कलाकार हुए सम्मानित

Advertisements

Arjun Kumar….✍️

अनगड़ा(राँची) । प्रकृति पर्व सरहुल के आगमन को लेकर पूर्व आयोजित सरई फूल महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन चिलदाग स्कूल मैदान में किया गया, जिसमें अनगड़ा प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों प्रतिभाशाली कलाकारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लोक संस्कृति, परंपरा और कला के संरक्षण एवं संवर्धन में योगदान देने वाले कलाकारों की विशेष सराहना की गई।
कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक नृत्य, गीत-संगीत एवं विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन के माध्यम से समाज में सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखने तथा नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का संदेश दिया गया। सम्मानित कलाकारों में मशहूर गायक मजबुल खान, कुमार तनु, केशव केसरिया, अजय आर्या, अजय देवघरिया, पूनम कच्छप, संजय रिझवार, महानंद ढाक-नगाड़ा ग्रुप, लोक कला मंच बीसा (सिमरा टोली), बांसुरी वादक प्रीतम महतो, दीवाना म्यूजिकल ग्रुप सहित कई अन्य कलाकार शामिल रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अमर कुमार चौधरी (पूर्व कुलसचिव, रांची विश्वविद्यालय) एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. युगेश कुमार महतो (विभागाध्यक्ष, नागपुरी विभाग, डोरंडा कॉलेज) ने कहा कि ऐसे आयोजन सरहुल जैसे प्रकृति पर्व की सांस्कृतिक महत्ता को और अधिक सुदृढ़ करते हैं तथा समाज को अपनी परंपराओं से जोड़ते हैं। प्रथम वर्ष आयोजित सरई फूल महोत्सव को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष रामसाय मुंडा, सचिव पन्नालाल महतो, कोषाध्यक्ष संजय नायक, संरक्षक जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, बिपीन मुंडा, जलेश जुगनू, सुनील महतो, दीपक महतो, संजय महतो, दुर्योधन नायक, चांदनी नायक, मंजू कौरियार सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह महोत्सव सरहुल के आगमन से पूर्व क्षेत्रीय कला, संस्कृति और परंपरा को एक नई ऊर्जा देने का सशक्त माध्यम बना।