Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित हुआ 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित गायत्री शक्तिपीठ प्रांगण में शुक्रवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया. इस 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में क्षेत्र के विभिन्न जगहों से भक्त शामिल होकर महायज्ञ किया. इस अवसर पर मां गायत्री की पूजा के बाद पांच कुंडों में अग्नि प्रज्ज्वलित कर गायत्री मंत्र के साथ आहुतियां डाली गईं. हवन के बाद लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया.

Advertisements

इस मौके पर अध्यक्ष कैलाश शर्मा, राजेश लोधा, राजेंद्र लोधा, रबिंद्र दत्ता, मिठू मल्लिक, छोटन मल्लिक, अजय शर्मा, मुन्ना लोधा, मानिक सरदार, जीतेन महतो, देवी महतो, झरनी दास, अश्विनी पाल, चेतन महतो, गुरुपद महतो, विवेकानंद लोधा आदि उपस्थित थे.