Spread the love

रामनवमी पर बजरंगी सेना का सेवा भाव, श्रद्धालुओं के बीच शर्बत-चना-गुड़ का वितरण

Advertisements
Advertisements

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

अखाड़ा समितियों के हैरतअंगेज करतबों ने मोहा मन, प्रशासन की कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ आयोजन

गम्हरिया/कांड्रा: श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ रामनवमी महापर्व पूरे गम्हरिया और कांड्रा क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। इस अवसर पर विभिन्न अखाड़ा समितियों द्वारा आकर्षक झंडा विसर्जन जुलूस निकाला गया, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
जुलूस से पूर्व सभी अखाड़ा समितियों ने विधि-विधान के साथ अस्त्र-शस्त्र की पूजा-अर्चना की। इसके बाद निकले जुलूस में युवाओं ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे क्षेत्र में भगवान श्रीराम के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
टायो गेट स्थित जटाधारी शिव मंदिर अखाड़ा समिति द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया। वहीं सतवाहिनी और जमालपुर के नवयुवक महावीर अखाड़ा समिति के जुलूस में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। जुलूस टाटा-कांड्रा मार्ग स्थित प्रखंड कार्यालय के समीप शिव-हनुमान मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ।
आयोजन को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। गम्हरिया से कांड्रा तक विभिन्न स्थानों पर रैफ के जवानों, पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरे कार्यक्रम के दौरान कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।वहीं, बजरंग सेना के अध्यक्ष जसवीर सिंह (बाबू) ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से रामनवमी के दशमी के दिन झंडा विसर्जन जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं के बीच चना और शरबत का वितरण किया जाता है, जिसे लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा जाता है।
इस दौरान अनुज गुप्ता, अमित सिंह, असीम चक्रवर्ती, राहुल शर्मा, विशाल मोदक, अभिजित दास, सौरभ राय, श्री प्रकाश, विष्णु सिंह, सौरव सिंह, बिट्टू पांडेय,सुमन डे, रघुनाथ सिंह सरदार, मंटू मंडल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

You missed