Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: केएनजे हाईस्कूल में बन रहे चार नए कमरों का निर्माण कार्य को झामुमो प्रखंड कमेटी ने कराया बंद

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित केएनजे हाईस्कूल में बन रहे चार नए कमरों के निर्माण कार्य का झामुमो प्रखंड कमेटी ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान निरीक्षण में घटिया निर्माण कार्य पाकर प्रखंड कमेटी ने बंद कर दिया. साथ ही कार्य करा रहे इंजीनियर अमरनाथ महतो को फटकार लगाई और काम बंद करने के बाद मजदूरों को पूरा दिन का वेतन देने का आदेश दिया. इस दौरान निरीक्षण में पाया कि काला फ्लाईएस ईंट से निर्माण कराया जा रहा है. लोकल छड़ लगाया जा रहा है. घटिया किस्म में बांगुर सीमेंट लगाया जा रहा है. कार्य स्थल पर सूचना पट्ट नहीं है. स्कूल का रूम को सीमेंट गोदाम बना दिया गया है. प्रखंड कमेटी में फटकारते हुए स्कूल का रूम से गोदाम हटाकर बंद पड़े हॉस्टल में गोदाम बनाने को कहा. साथ ही प्रखंड कमेटी ने इंजीनियर से निर्माण कार्य का एस्टीमेट दिखने को कहा तो इंजीनियर ने बताया कि एस्टीमेट उपलब्ध नहीं है. जेई के निर्देश पर ही कार्य कराया जा रहा है. इसपर भड़कते स्कूली बच्चों का सुरक्षा को देखते हुए प्रखंड कमेटी ने फ्लाईएस ईंट का विरोध किया और बेहतर छड़ एवं सीमेंट से कार्य करने को कहा. साथ ही लाल ईट से बिल्डिंग बनाने का निर्देश दिया ओर अगर एस्टीमेट में लाल ईंट नहीं है तो एस्टीमेट में लाल ईंट चढ़ाने का निर्देश दिया. ज्ञात हो कि विगत 9 मार्च को विधायक समीर मोहंती ने केएनजे हाईस्कूल में चार नए कमरों का शिलान्यास नारियल फोड़कर एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया था.

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements


इस संबध में जेई सत्यजीत माईती ने बताया कि हाईस्कूल में चार नए कमरों का निर्माण एस्टीमेट के हिसाब से ही बनाया जा रहा है. एस्टीमेट में फ्लाईएस ईंट ही अंकित किया हुआ है. उन्होंने बताया कि हेड ऑफिस से अगर नया एस्टीमेट मिलेगा तो उस आधार पर ही बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा.

इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, पूर्व जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो, नगर उपाध्यक्ष राज कुमार मिश्रा, विधायक के निजी सचिव विशाल बारीक, कृति सुंदर महतो, बिक्रम बारीक, गौतम शर्मा, डोमन हांसदा आदि उपस्थित थे.

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मजदूर आंदोलन मौसम मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

चांडिल : चांडिल बांध विस्थापितों का दर्द और अनसुलझी कहानी, अपने ही घर में है बेघर…