Spread the love

 

पोटका सीओ ने, बिना चालान का खनिज परिवहन करते एक गिट्टी लदे हाईवा को किया जप्त। मामला दर्ज।

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर /पोटका -संवाददाता -अभिजीत से 

पोटका थाना अंतर्गत हाता जादूगोड़ा मार्ग पर सोहदा में पोटका सीओ निकिता वाला के नेतृत्व में एक टीम के द्वारा अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ औचक छापेमारी अभियान चलाते हुए पोटका से जादूगोड़ा की ओर जा रही एक गिट्टी लदे हाईवा वाहन को जप्त कर पोटका थाना में सुरक्षित रखवा दिया गया।, जब बाहन के कागजात एवं चालान जांच की गई तो कई वैध चालान उपलब्ध नहीं पाया गया। छापेमारी में पोटका राजस्व कर्मचारी शांति राम सारंगी, एवं चौकीदार भी शामिल रहे। बही सीओ निकिता वाला के द्वारा हाईवा बाहन के मालिक एवं गाड़ी ड्राइवर के खिलाफ बिना चालान खनिज परिवहन का मामला दर्ज कर लिया गया। मौके पर सीओ निकिता वाला ने कहा कि बिना चालान खनिज परिवहन का लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। ताकि सरकारी राजस्व के चोरी पर रोक लगाया जा सके। उन्होंने कहा इस तरह का औचक छापेमारी लगातार जारी रहेगा।

You missed