Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: विधायक समीर मोहंती ने नारियल फोड़कर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के दो योजनाओं का किया शिलान्यास

संवाददाता विश्वकर्मा सिंह

Advertisements

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय में चार कमरे का क्लास रूम और पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पांच कमरे का क्लास रूम निर्माण कार्य का शुक्रवार को विधायक समीर मोहंती ने नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. नागेश्वर इंटरप्राइजेज द्वारा मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय में और भगत कंस्ट्रक्शन के द्वारा पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कमरा निर्माण किया जाएगा.

इस दौरान संबोधित करते हुए विधायक समीर मोहंती ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा मिले इसके प्रति संवेदनशील है और शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बेहतर कार्य कर रही है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिल सके. उन्होंने बताया कि शिक्षकों की मांग पर योजना की स्वीकृति दी है. स्कूल में अतिरिक्त क्लास रूम के निर्माण होने से विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने में सहुलियत होगा.

इस मौके पर जिला परिषद सदस्य धारित्री महतो, प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, साहेबराम मांडी, पूर्व जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो, मो गुलाब, बलराम महतो, पंसस बुबाई दास, गौतम दास, कृति सुंदर महतो, राहुल महतो, गणेश दत्त, मिथुन कर, तापस दास, बबलु हांसदा आदि उपस्थित थे.

You missed