Spread the love

चाकुलिया: वज्रपात से मृत हुए वृद्ध लक्ष्मण महाली के परिजनों को भाजपा नेत्री चन्दना मुर्मू ने श्राद्धकर्म में किया मदद

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत कुचियाशोली पंचायत के पांडराशोली गांव में विगत दिन आकाशीय बिजली गिरने की एक दुखद घटना में 72 वर्षीय लक्ष्मण महाली की मृत्यु हो गई थी. इस घटना की जानकारी उनके पुत्र रोबिन माहली ने भाजपा नेत्री चन्दना मुर्मू को दिया. इसकी सूचना पाकर भाजपा नेत्री चंदना मुर्मू ने लक्ष्मण माहली के श्राद्धकर्म में उनके परिजनों को चावल देकर मदद की और आगे भी उनके सुख दुख में खड़ा रहने का भरोसा दिलाई.

Advertisements
Advertisements

इस मौके पर साधन मल्लिक, चन्दन महतो, पूर्णेंदु महतो, प्रसेनजीत दास, बनमाली दास आदि उपस्थित थे.