Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: सांसद पुत्र कुणाल महतो ने सरकारी मॉडल स्कूल समेत बहरागोड़ा के दो स्कूल में कंप्यूटर देकर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित सरकारी मॉडल स्कूल में शनिवार को कवि गुरु रवींद्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती के अवसर पर शिक्षा और आधुनिकता के संगम को बढ़ावा देते हुए सांसद पुत्र सह समाजसेवी कुणाल महतो ने स्कूल को एक कंप्यूटर दिया. इस दौरान मॉडल स्कूल के प्रिंसिपल कनक कुमार से समाजसेवी को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया ओर मुंह मीठा कराया. वहीं केएनजे उच्च विद्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. जहां समाजसेवी कुणाल महतो ने कवि गुरु रवींद्रनाथ टैगोर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. जहां उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर समाजसेवी कुणाल महतो ने विद्यार्थियों को टैगोर के आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश देते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जन नहीं, बल्कि व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास भी होना चाहिए. साथ ही विद्यार्थियों को गुरुदेव के अनुशासन, सृजन शीलता एवं नैतिक मूल्यों से प्रेरणा लेने की बात कही.

इस कार्यक्रम के पूर्व समाजसेवी कुणाल महतो ने बहरागोड़ा प्रखंड के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पाटपुर ओर सरस्वती शिशु मंदिर रांगुनिया को एक -एक कंप्यूटर प्रदान किया.

इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि पार्थों महतो, चन्दना मुर्मू, मनोरंजन महतो, सतदल महतो, चंदन महतो, संजय दास, सुरेश सिंह, जयदीप मुर्मू, बनमाली दास, संजय पासवान आदि उपस्थित थे.

You missed