
चाकुलिया: तुलसीबनी शिवराम आश्रम में भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शिव रामेश्वर महादेव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत चालुनिया पंचायत के तुलसीबनी शिवराम आश्रम परिसर में सोमवार को शिव रामेश्वर महादेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 128 महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई. आश्रम परिसर में शिव रामेश्वरम महादेव मंदिर प्रतिष्ठा को लेकर तुलसीबनी नुतुन बांध से 128 महिलाओं ने अपने सिर पर जल लेकर कलश यात्रा निकाली. यह कलश यात्रा मुख्य सड़क होते हुए आश्रम प्रांगण तक पहुंची. आश्रम के संचालक आनन्द ब्रम्हचारी ने सभी श्रद्धालुओं का तिलक लगाकर अभिनंदन किया.


इसके उपरांत पुजारी विश्वनाथ चौधरी ने शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रतिष्ठा का कार्यक्रम प्रारंभ किया. इस दौरान पुजारियों ने वेदी पूजन, रुद्राभिषेक सह प्राण प्रतिष्ठा, हवन, कीर्तन के साथ समापन हुआ. इसके उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

इस मौके पर आनंद ब्रह्मचारी, सुखदेव महाराज, प्रणव बेरा, सुधीर महतो, तुषार बेरा, विश्वनाथ चौधरी, सुभाष चंद्र महतो, भागवत सोरेन, ठाकुर दास दियास, उमा बेरा, पूर्णिमा बेरा, अक्षय नायक, संतोष कुमार मंडल, बिशेश्वर ग्वाला, संजय महतो, निशित मंडल, मदन बेरा, प्रशांत बेरा, विश्वनाथ चौधरी, रंजन मंडल, सौमिता कटारी, मिनू प्रधान, पूर्णीमा चौधरी आदि उपस्थित थे.
Related posts:

