Advertisements
Spread the love

डीटीओ मृत्युंजय कुमार व जामा थाना प्रभारी अजीत कुमार के संयुक्त नेतृत्व में चला वाहन जांच अभियान

Advertisements
Advertisements

 

यातायात नियमों का उल्लंघन कर परिवहन कर रहे दर्जनों बाइक चालकों का कटा चालान

दुमका संवाददाता- मौसम गुप्ता

दुमका :-जामा थाना क्षेत्र के दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग के महारो चौक पर मंगलवार को जिला परिवहन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार एवं जामा थाना प्रभारी अजीत कुमार के संयुक्त नेतृत्व में अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।वाहन चेकिंग अभियान के दौरान दर्जनों बाईक सवारों को बिना हेलमेट परिवहन करते पकड़ा गया और मौके पर ही सभी का चलान काट कर सभी वाहन को छोड़ दिया गया।इस दौरान डीटीओ मृत्युंजय कुमार ने कहा कि बाईक चालक हेलमेट पहनकर कर बाइक चलाएं। साथ ही सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया कि नशे में वाहन नहीं चलाए। जामा थाना प्रभारी अजीत कुमार ने वाहन चालकों को जागरूक करते हुए कहा कि आए दिन सड़क दुर्घटना देखी जा रही है| इसलिए जागरूकता ही बचाव है, इसलिए आम जनता और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के मानकों का पालन करना चाहिए। उन्होंने सड़क सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु वाहन चालकों को जागरूक करते हुए कई नियमों का पालन करने का अनुरोध किया और सभी बाईक चालक से अनुरोध किया कि वह हेलमेट पहनकर ही चलें| आपके घर में आपका परिवार बच्चा आपका इंतजार कर रहा है। इसलिए बाईक सवार अपनी जान की सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनकर कर चलें।