
कोवाली थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित।

जमशेदपुर/ पोटका- संवाददाता -अभिजीत सने
आगामी बकरीद पर्व के मद्देनजर कोवाली थाना परिसर में शनिवार को थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में बकरीद पर्व शांति पूर्ण मनाने को लेकर चर्चा किया गया। बैठक में प्रशासन के लोग एवं शांति समिति की सदस्यों उपस्थित रहे। शांति समिति की बैठक में थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव ने बकरीद पर्व शांतिपूर्ण महल में मनाने की अपील करते हुए कहा कि, बकरीद पर्व के दिन कुर्बानी के उपरांत अवशिष्ट को इधर-उधर नहीं फेके, बल्कि सुरक्षित ढंग से जमींदोज कर दे । उन्होंने कहा सोशल मीडिया पर कोई अफवाह नहीं फैलाएं, किसी की भी गलत अफवाह पर प्रशासन की तीखी नजर रहेगी। इसके पूर्व शांति समिति की सदस्यों ने हल्दी पोखर समेत अन्य क्षेत्रों में नशा से युवा की करियर बर्बाद होने पर चिंता जताई, एवं नशा पर रोग लगने की मांग किया। शांति समिति की बैठक में मौके पर पूर्व मुखिया सैयद जबीउल्ला,उपमुखिया जाहिद परवेज, प्रधान मों असलम, पिंटू गुप्ता, धीरेन मदक और अरुण कुमार महकूड़, तरुण प्रमाणिक देवराज महाकुड़,अलंग महाकूड़, साथ में प्रशासन के सब इंस्पेक्टर सहदेव सिंह, अजंता महतो, सिदो मुर्मू, रिज़वान अंसारी, समेत अन्य उपस्थित रहे।
।

