
दुमका : भाजपाइयों ने SIR को लेकर BLA-2 कार्यशाला का आयोजन
रिपोर्ट : मौसम गुप्ता

दुमका : भारतीय जनता पार्टी दुमका जिला द्वारा भागलपुर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर BLA-2 कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा दुमका जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल ने की, जबकि मंच संचालन BLA 1 गुंजन मरांडी ने किया।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में गोड्डा के पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित मंडल शामिल हुए। जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद सुनील सोरेन विशेष रूप से उपस्थित रहे| अमित मंडल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में मतदाता सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता का महत्वपूर्ण योगदान है। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान BLA-2 की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि सभी BLA-2 अपने-अपने बूथों पर सक्रिय रहकर मतदाता सूची का गहन अध्ययन करें,पात्र मतदाताओं के नाम सुनिश्चित कराएं तथा त्रुटियों के सुधार के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जिम्मेदारी और सजगता के साथ इस अभियान में जुटने का आह्वान किया।
पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि BLA-2 कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पार्टी और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करेंगे। सभी कार्यकर्ता पूरी सजगता और जिम्मेदारी के साथ मतदाता सूची के सत्यापन,नए मतदाताओं को जोड़ने तथा आवश्यक सुधार कार्यों में सहयोग करें।
भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल ने कहा कि भाजपा का बूथ स्तर तक मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग करते हुए लोकतंत्र को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यशाला में SIR अभियान से जुड़े विभिन्न पहलुओं, मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया एवं BLA-2 के दायित्वों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद सुनील सोरेन, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल, प्रदेश परिषद सदस्य परितोष सोरेन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंजुला मुर्मू, जिला महामंत्री बिमल मरांडी, मृणाल मिश्रा, गुंजन मरांडी, धर्मेंद्र सिंह बिट्टू, पंकज वर्मा,मार्शल ऋषिराज टुडू,नवल किस्कू, टिंकू गण, मनीष कुमार, गणपति पाल, नंदकिशोर मंडल, ऋषिकेश गुप्ता, सुजीत यदुवंशी, रंजना उपाध्याय, दीप्तांशु कोचगवे, प्रवीण सिंह भदौरिया, गोपाल साह, प्रेम साह, दिनेश सिंह, गोविंद दान, कुश पाल सहित जिला पदाधिकारी, BLA-2 कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
