Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: नामोंपाड़ा स्कूल के सामने नाली बदहाल, नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या-02 में नामोंपाड़ा स्कूल के सामने स्थित नाली कई दिनों से खराब स्थिति में है. नाली की नियमित साफ-सफाई नहीं होने के कारण आसपास झाड़ियां उग गई हैं और गंदगी का अंबार लगा हुआ है. वर्षा ऋतु नजदीक होने के कारण स्थिति और गंभीर हो सकती है. स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में सांप भी देखे जा रहे हैं, जिससे बच्चों और आसपास के परिवारों में भय का माहौल है. स्कूल के सामने होने के कारण रोजाना आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. गंदगी और जमा पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे मलेरिया सहित अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ गया है.

Advertisements

नगर पंचायत चुनाव के बाद भी ऐसी समस्याएं बनी रहने से स्थानीय नागरिकों में नाराजगी है. लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द नाली की सफाई और उचित व्यवस्था कराने की मांग की है.

You missed