Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: बलिसन दिवस पर डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के कारण जम्मू-कश्मीर आज भारत का अभिन्न अंग है

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
भारतीय जनता पार्टी चाकुलिया मंडल द्वारा सोमवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने डॉ मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

Advertisements

सभा को संबोधित करते हुए डॉ गोस्वामी ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संघर्ष और बलिदान के कारण ही जम्मू-कश्मीर आज भारत का अभिन्न अंग बना हुआ है. उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और शेख अब्दुल्ला के बीच हुए समझौते के तहत जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा प्राप्त था, जहां भारतीय संविधान पूर्ण रूप से लागू नहीं था. राज्य में राष्ट्रीय ध्वज को लेकर भी अलग व्यवस्था थी तथा वहां के मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री कहा जाता था.

उन्होंने कहा कि डॉ मुखर्जी के नेतृत्व में भारतीय जनसंघ ने जम्मू-कश्मीर में लागू विशेष प्रावधानों और “एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे” के संकल्प के साथ व्यापक आंदोलन चलाया. डॉ गोस्वामी ने कहा कि 23 जून 1953 को श्रीनगर की जेल में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का निधन हुआ था. उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले डॉ मुखर्जी देश के पहले नेताओं में शामिल थे, जिनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा.

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा चाकुलिया मंडल अध्यक्ष महादेव महतो ने की. इस अवसर पर वरिष्ठ नेता दिनेश सिंह, जिला मंत्री चंदना मुर्मू, दिलीप महतो ,राजीव महापात्र तथा सुरेश सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया.

इस मौके पर चंचल मंडल, शंकर गोस्वामी, चंन्द्र देव महतो, पूर्णेंदु महतो, तपन बेरा, मुन्ना भारती, पिन्टू मल्लीक, नवीन महतो, विजय महतो, परिमल दास, संदीप चांद, जयदीप मूर्मू, ईपी बेहरा, संजय बेरा, जितेन नायक, तुषार बेरा, नवीन महतो, राणा गोप आदि उपस्थिति थे.

You missed