Advertisements

टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Advertisements

Advertisements

Arjun Kumar…✍️
नामकुम(राँची) । टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे स्थानीय लोगों ने महिला का शव देखा और इसकी सूचना टाटीसिलवे थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए रिम्स, रांची भेज दिया। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव की पहचान कराने के साथ-साथ मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

