Advertisements
Spread the love

अनगड़ा में वज्रपात से युवक की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

Advertisements
Advertisements

Arjun Kumar…..✍️

अनगड़ा (रांची) । अनगड़ा प्रखंड के सिरपा गांव निवासी 26 वर्षीय भागीरथ महतो की सोमवार को वज्रपात की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। वह अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई का कार्य कर रहे थे, तभी अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए । परिजनों एवं ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक भागीरथ महतो, रमेश महतो के इकलौते पुत्र थे। उनके असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद पूरे सिरपा गांव एवं आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल सरकारी सहायता एवं आपदा राहत योजना के तहत उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।