Spread the love

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को गम्हरिया की भावभीनी श्रद्धांजलि, उनके संघर्ष और विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

Advertisements
Advertisements

रिर्पोटर – जगबंधु महतो

श्रद्धांजलि सभा में केपी सोरेन का बड़ा ऐलान, गम्हरिया बाजार में बनेगा आधुनिक मल्टीपर्पस मार्केट कॉम्प्लेक्स

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया बाजार में झारखंड आंदोलन के महानायक एवं पद्मभूषण से सम्मानित दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ताओं, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, व्यवसायियों तथा स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर दिशोम गुरु के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनके संघर्षपूर्ण जीवन को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सभा को संबोधित करते हुए झामुमो नेता केपी सोरेन ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पूरा जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा, आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों तथा झारखंड की पहचान को मजबूत करने के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन ने समाज के वंचित और शोषित वर्गों की आवाज को बुलंद करने का कार्य किया और उनके संघर्षों के कारण ही झारखंड राज्य को नई दिशा मिली। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि युवा पीढ़ी दिशोम गुरु के विचारों और आदर्शों को आत्मसात कर राज्य के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।

केपी सोरेन ने इस अवसर पर गम्हरिया बाजार के विकास को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि यहां जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त मल्टीपर्पस मार्केट कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना से स्थानीय व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और गम्हरिया बाजार आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनेगा।

कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फूलकांत झा, इंद्रकांत झा, गोविंद पाठक, देवव कुमार दास, अरुण कुमार दास, अपन चंद्रा, महावीर गोराई, सुफल गोराई, राधेश्याम महतो, पंकज अग्रवाल, दीपक झा, शंकर शर्मा, कृपा जी, रुपेश, सुखलाल महतो सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक हस्तियां उपस्थित रहीं। इसके अलावा गम्हरिया बाजार के दुकानदारों, व्यवसायियों और सब्जी विक्रेताओं ने भी श्रद्धांजलि सभा में भाग लेकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर समतामूलक, विकसित और समृद्ध झारखंड के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।