
बहरागोड़ा: भाजपा नेता ऋषि सारंगी के नेतृत्व में निकली विशाल तिरंगा बाइक रैली, पूरा क्षेत्र भारत माता की जय और जय हिंद के नारों से गूंज उठा
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बहरागोड़ा के फॉरेस्ट गेस्ट हाउस परिसर से भाजपा नेता ऋषि सारंगी के नेतृत्व में युवाओं के अपार उत्साह और देशभक्ति के साथ विशाल तिरंगा बाइक रैली निकाली गई. हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति का जज्बा लिए बड़ी संख्या में युवा इस रैली में शामिल हुए.



रैली फॉरेस्ट गेस्ट हाउस परिसर से शुरू होकर राष्ट्रीय उच्च पथ एवं मुख्य बाजार के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए नेताजी सुभाष उद्यान परिसर पहुंचकर समाप्त हुई. इस दौरान पूरा क्षेत्र भारत माता की जय और जय हिंद के नारों से गूंज उठा.



आयोजकों के अनुसार रैली में 750 से अधिक बाइक पर करीब 1300 से 1500 युवाओं ने हिस्सा लिया. युवाओं का जोश और उत्साह पूरे कार्यक्रम के दौरान देखते ही बन रहा था.



इस संबंध में ऋषि सारंगी ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी उनके स्वर्गीय दादाजी एवं पूज्य पिताजी स्व. कुन्नू बाबू के आदर्शों और नक्शेकदम पर चलते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उन्होंने कहा कि देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना को युवाओं तक पहुंचाना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य रहा.


इस कार्यक्रम में आरएसएस के संस्थापक सदस्य आशुतोष मिश्रा, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्णा पॉल सहित कई वरिष्ठ नेता एवं महिला कार्यकर्ता मौजूद थे. इस मौके पर डॉली मुर्मू, सुचिस्मिता दास, मामोनी दास, शुक्ला घोष, पूर्णिमा कर्मकार, संजय प्रहाराज, मकसूद अंसारी आदि उपस्थित थे.
