















नाई समाज विकास समिति, रांची की केन्द्रीय कमिटी का पुनर्गठन











Arjun Kumar….✍️
नामकुम(राँची) । नाई समाज विकास समिति, रांची की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को कलकत्ता बैंक्वेट हॉल, सिदरौल, नामकुम में प्रो. भूतनाथ प्रमाणिक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में केन्द्रीय संरक्षक मंडल की देखरेख में केन्द्रीय कमिटी का पुनर्गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से राजेंद्र प्रमाणिक, टाटीसिलवे को केन्द्रीय अध्यक्ष, दिनेश चन्द्र प्रमाणिक, हाहाप, नामकुम को महासचिव तथा उमाकांत गौतम, हड़ामलोहर, तमाड़ को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करना, समाज में एकता एवं भाईचारा कायम रखना, युवाओं को शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों से जोड़ना, सामाजिक कुरीतियों को दूर करना तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता करना उनकी प्राथमिकता होगी। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नाई समाज विकास समिति को मजबूत, अनुशासित और सक्रिय सामाजिक संगठन के रूप में आगे बढ़ाने के लिए सभी सदस्यों को मिलकर कार्य करना होगा। समाज के विकास और सम्मान के लिए आने वाले दिनों में विभिन्न सामाजिक एवं जनहित के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज के लोगों से संगठन को मजबूत बनाने तथा समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की । बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की। बैठक में विरेन्द्र प्रसाद, शिवशंकर, अमुल्य, श्रीहरि, ब्रजे किशोर, सुनील कुमार, पंचानन, भगत राम, धनेश्वर, बिमल, सुबोध, गुरूदयाल, अरूण कुमार, विरेन्द्र, सृष्टि, अजय कुमार, हराधन, कमला कांत, अमरेन्द्र, दीपक कुमार, शशी, सुशील, प्रमोद, शंकर, दिलीप, संजय, रघुनंदन, लालू, नन्द किशोर, प्रकाश, ओमप्रकाश सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित थे।






