Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: बालीबांध में प्रशिक्षण सह उत्पादन केंद्र का हुआ शुभारंभ, महिलाओं और ग्रामीणों को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के कुचियाशोली पंचायत अंतर्गत बालीबांध गांव में मंगलवार को मुख्यमंत्री लघु कुटीर उद्यम विकास बोर्ड की ओर से निर्मित प्रशिक्षण सह उत्पादन केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन अमर दीप सेवा संस्थान के तत्वावधान में किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक समीर मोहंती समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप में फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर केंद्र का शुभारंभ किया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक समीर मोहंती ने कहा कि इस केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को प्रशिक्षण के साथ उत्पादन कार्य से जुड़ने का अवसर मिलेगा. इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

श्याम सेवी संस्थान संगठन के अध्यक्ष जवाहरलाल महाली, उपाध्यक्ष मीरा तिवारी, अमर दीप सेवा संस्थान के सचिव असित कुमार महतो, अध्यक्ष शिवराज महतो, रोज एनजीओ के निदेशक निशिकांत महतो, कोल्हान प्रभारी अभय सतपथी, वार्ड पार्षद मौसमी मल्लिक आदि उपस्थित थे.

You missed