Advertisements
Spread the love

दुमका में सरकारी ऑफिस के बाहर नशे का सामान, मॉर्निंग वॉक पर आने वालों में आक्रोश

दुमका ब्यूरो : मौसम गुप्ता

दुमका : ग्रामीण विकास विभाग पलाश कार्यालय जिला मिशन प्रबंधन इकाई, दुमका के बाहर सुबह-सुबह नशे के लिए इस्तेमाल होने वाला कफ सिरप मिला है। ये सिरप नशे के रूप में पिया जाता है और बोतल वहीं फेंक दी जाती है। सरकारी ऑफिस के बगल में जहां लोग रोज मॉर्निंग वॉक करने आते हैं, वहीं पर ONEREX – Codeine Phosphate Triprolidine Syrup की खाली बोतल पड़ी मिली है। ये एक Schedule H1 दवा है, बिना डॉक्टर के पर्चे के बेचना मना है और इसका नशे के तौर पर बहुत दुरुपयोग होता है।

रोज की तरह मॉर्निंग वॉक करने आए अमित रजक ने बताया कि यहां सुबह-सुबह कई लोग टहलने आते हैं। छोटे-छोटे बच्चे, बूढ़ी माताएं और महिलाएं भी आती हैं। कुछ लोग रात में यहां बैठकर शराब पीते हैं और कफ सिरप जैसी नशीली चीजों का सेवन करके बोतलें यहीं फेंक देते हैं।

अमित रजक ने प्रशासन से मांग की है कि इस पर तुरंत रोक लगनी चाहिए। सरकारी ऑफिस के बाहर इस तरह खुलेआम नशा करना और गंदगी फैलाना गलत है और यहां टहलने आने वाले लोगों के लिए असुरक्षित है।

प्रशासन से अनुरोध है कि यहां पर नियमित गश्त बढ़ाई जाए और CCTV लगाया जाए ताकि ऐसे लोगों पर कार्रवाई हो सके।

ड्रग्स इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने कहा मामले को गंभीरता से लिया गया है। ONEREX जैसी कोडीन युक्त सिरप बिना पर्ची के बेचना अपराध है। नियमित जांच के बावजूद अगर ऐसी शिकायत मिल रही है तो यह चिंता का विषय है। हम सभी मेडिकल स्टोर्स पर सघन जांच अभियान चला रहे हैं, जो भी मेडिकल संचालक दोषी पाया गया उस पर लाइसेंस रद्द करने के साथ-साथ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।