Advertisements
Spread the love

पटमदा : शहीद स्मारक समिति ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, 105 यूनिट रक्त संग्रहित

रिपोर्ट  : दीपक नाग

शहीद स्मारक समिति, पटमदा के तत्वावधान में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्मजयंती के उपलक्ष्य में लावा पंचायत मंडप परिसर, पटमदा में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समाजसेवी विश्वनाथ महतो जी के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं की एक टीम ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पटमदा प्रखंड विकास पदाधिकारी सह-अंचलाधिकारी श्री राजेन्द्र कुमार दास जी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के त्याग और समर्पण से हमें उनसे सीख लेनी चाहिए। भारत माता के इन दोनों वीर सपूतों के विचार आज भी प्रासंगिक है जो हमें सच्चे और सदमार्ग पर चलने को प्रेरित करते है। आज हमें यह प्राण लेना चाहिए कि हम सभी इनके आदर्शों को अपने जीवन मे आत्मसात करे। यही इन दोनों महान विभूतियों को सच्ची श्रंद्धाजलि होगी। विशिष्ट अतिथियों में पटमदा के जिला पार्षद 03 प्रदीप बेसरा ,पटमदा इंटर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य पंचानन दास , समाजसेवी भीष्म नाथ महतो , समाजसेवी शरत सिंह सरदार , सेवानिवृत्त शिक्षक जगदीश प्रसाद मंडल , राज्य मानवाधिकार संघ के दिनेश कुमार कीनू , शुक्ला जी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

शिविर में विश्वनाथ सिंह के साथ-साथ पटमदा 03 के जिला पार्षद प्रदीप बेसरा , शिक्षक पंचानन महतो, बेलडीह पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि प्रबोध कुमार महतो, हाराधन महतो, उप मुखिया गोपाल गोराई, समाजसेवी राजेश कुमार दास, हेमंत महतो, समाप्ति दत्ता, स्वपन कुमार , विजय महतो, सुमन, कृत्तिवास, चरण, दिवाकर टुडू, अजय, जीतू मुर्मू, चंदन महतो, दिलीप, संतोष महतो राखाल महतो, नीतीश,गणेश, राज कुमार, जमीनी, के नेतृत्व में शिविर में क्षेत्र के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें महिला रक्तदाता शांति रानी बास्के सहित कुल 105 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

शिविर का आयोजन प्रातः 9 बजे से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्वेच्छा से लोगों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। रक्तदाताओं के लिए पंजीकरण, प्राथमिक स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता एवं जलपान की समुचित व्यवस्था की गई थी। चिकित्सकीय टीम की देखरेख में सुरक्षित रूप से रक्त संग्रह किया गया। आयोजकों ने बताया कि रक्त की कमी को देखते हुए यह शिविर आयोजित की गई थी।

शहीद स्मारक समिति, पटमदा ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों तथा सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। महा रक्तदान शिविर की सफलता से क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता और सेवा भाव का सकारात्मक संदेश जा सकता गया।

You missed