Advertisements
Spread the love

मुसाबनी : जगन्नाथ मंदिर का 7.50 लाख लागत की विधायक ने शिलान्यास किया

रिपोर्ट : सुनिल कुमार साव 

मुसाबनी: श्री श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में जल निकासी की समस्या दूर करने के लिए विधायक निधि से नाली का निर्माण कराया जाएगा। रविवार को घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने 7 लाख 50 हजार रुपये की लागत से बनने वाली नाली की आधारशिला रखी। इस कयोजना के पूरा होने से मंदिर परिसर में जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होने के साथ साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।

शिलान्यास कार्यक्रम के लिए जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट भवन पहुंचने पर मंदिर समिति और ट्रस्ट के सदस्यों ने विधायक सोमेश चंद्र सोरेन का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान ट्रस्ट भवन परिसर में पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इसके बाद विधायक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और नारियल फोड़कर नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। साथ ही योजना के शिलापट्ट का अनावरण भी किया।

भव्य मंदिर निर्माण में सहयोग का भरोसा –

कार्यक्रम के दौरान विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने निर्माणाधीन भव्य जगन्नाथ मंदिर का अवलोकन किया। उन्होंने मंदिर के विकास और निर्माण कार्य में आगे भी हरसंभव मदद एवं सहयोग देने का भरोसा दिया। मंदिर के प्रति विधायक के अपनत्व और उनके सहयोग की मंदिर समिति के सदस्यों ने सराहना की।

समिति के सदस्यों ने कहा कि नाली निर्माण होने से मंदिर परिसर में जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होगी। इससे परिसर को स्वच्छ रखने और मंदिर के सौंदर्यीकरण में मदद मिलेगी। उन्होंने इस विकास कार्य के लिए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. जीसी सत्पथी, झामुमो जिला कोषाध्यक्ष कालिपदो गोड़ाई, शंभूनाथ सत्पथी, पश्चिमी मुसाबनी पंचायत की मुखिया बसंती सोरेन, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, सचिव महेश्वर हांसदा, जगदीश भक्त, सोमाय सोरेन, सुनील किस्कू, संजीवन पातर, जगदीश बास्के, सुभाष रंजन पातर, पंडित मुरारी मोहन मिश्रा, गोविंदा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

You missed