Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा रंकणी मंदिर परिसर में मनाया गया शरद पूर्णिमा उत्सव

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया स्थित रंकणी मंदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की चाकुलिया शाखा की ओर से शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया गया. कार्यक्रम में लखीपुरा गांव के स्वयंसेवकों ने भी भाग लिया. उत्सव के दौरान स्वयंसेवकों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ खीर तैयार कर खुले मैदान में रखी. इसके साथ ही सभी ने उत्साहपूर्वक कबड्डी खेल में भाग लिया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला धर्म जागरण प्रमुख मनोरंजन महतो ने शरद पूर्णिमा के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि मान्यता के अनुसार शरद पूर्णिमा की रात आकाश से अमृत वर्षा होती है. इस रात खुले आसमान के नीचे रखी खीर को अमृततुल्य माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस खीर का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना जाता है. कार्यक्रम के अंत में प्रार्थना की गई, जिसके पश्चात सभी उपस्थित लोगों के बीच मीठी खीर का वितरण किया गया.

कार्यक्रम में खंड संघचालक सुभाष लोधा, जिला संघचालक लक्ष्मी नारायण दास, अशोक कुमार दास एवं रामचंद्र राय सहित अन्य विशिष्ट व्यक्ति उपस्थित थे.

You missed