Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: विधायक प्रतिनिधि राकेश महान्ती ने लक्ष्मी पूजा के कार्यक्रमों में लिया हिस्सा

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र में लक्ष्मी पूजा के पावन अवसर पर विधायक प्रतिनिधि राकेश महान्ती ने दो अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होकर अपनी सहभागिता निभाई. इस दौरान उन्होंने पाथरचाकरी गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया, वहीं कामारीगोड़ा में आयोजित लक्ष्मी पूजा विसर्जन समारोह में शामिल होकर श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद खिचड़ी वितरण में सहयोग किया.

प्रखंड अंतर्गत बेन्द पंचायत के पाथरचाकरी गांव में मां शितला क्लब की ओर से लक्ष्मी पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विधायक प्रतिनिधि राकेश महान्ती ने फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने आयोजकों एवं ग्रामीणों को लक्ष्मी पूजा की शुभकामनाएं दीं.

कामारीगोड़ा में महाप्रसाद वितरण में हुए शामिल

वहीं, चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के कामारीगोड़ा में श्री श्री सार्वजनिक लक्ष्मी पूजा कमेटी की ओर से आयोजित लक्ष्मी पूजा विसर्जन समारोह में भी राकेश महान्ती शामिल हुए. इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद के रूप में खिचड़ी वितरण में सहभागिता निभाई. उन्होंने मां लक्ष्मी से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली बनाए रखने की कामना की.

इस मौके पर तापस दास, राहुल महतो, विश्वजीत भोल, सचिन पाल, तापस पाल, तोतन खामराई, अमीर पौलाई, मिथुन दास, आकाश दास, रूपा दास सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

You missed