Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: नामोपाड़ा श्मशान काली मंदिर में महाप्रसाद वितरण, विधायक समीर मोहंती ने किया शुभारंभ

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के नामोपाड़ा स्थित श्मशान काली मंदिर में सार्वजनिन श्मशान काली नामोपाड़ा पूजा कमेटी की ओर से काली पूजा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई. पूजा के उपलक्ष्य में बुधवार की दोपहर मंदिर परिसर में महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती ने श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी, सब्जी और चटनी का वितरण किया गया. महाप्रसाद ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचे. सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर मां काली से सुख-समृद्धि की कामना की.

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष सोमवारी सोरेन, लक्ष्मी नारायण दास, राजेश नामाता, विशाल बारीक, कमेटी के अध्यक्ष बुद्धदेव दास, सचिव भवेश पट्टबंधा, शुभम दास, हेमंत दास, हिमांशु दास, हेमंत दास, मोहित दास समेत कमेटी के सदस्य एवं काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.

You missed