
चाकुलिया: विधायक समीर मोहंती ने किया किसानों के बीच गेहूं बीज का वितरण
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया लैंप्स कार्यालय में मंगलवार को किसानों के बीच गेहूं बीज वितरण समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में शामिल होकर विधायक समीर मोहंती किसानों के बीच गेहूं बीज वितरण किया तथा उनसे बातचीत कर खेती-बाड़ी की स्थिति और कृषि कार्यों में आ रही समस्याओं की जानकारी ली.

मौके पर विधायक समीर कुमार मोहंती ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव हैं. किसानों की खुशहाली और आर्थिक मजबूती के लिए कृषि क्षेत्र का विकास बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर उन्नत किस्म के बीज, खाद और अन्य कृषि सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। किसानों को सरकारी कृषि योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिलना चाहिए, ताकि बेहतर उत्पादन के साथ उनकी आय में भी वृद्धि हो सके.
इस मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, बीस सूत्री अध्यक्ष साहेबराम मांडी, नगर पंचायत अध्यक्ष सोमवारी सोरेन, प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, गौतम दास, पूर्व अध्यक्ष संध्या रानी सरदार, राजा बारीक, मोहन माईती, तरुण बेरा, मिथुन कर, बापी नंदी, निर्मल महतो, कीर्ति महतो, गणेश दत्त, देवाशीष दास समेत अन्य उपस्थित थे.
