
चाकुलिया लैंपस परिसर में प्रखंड स्तरीय कृषि मेला सह उत्पाद प्रदर्शनी का आयोजन, उत्कृष्ट किसान हुए सम्मानित
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया लैंपस परिसर में बुधवार को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय कृषि मेला सह उत्पाद प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि सह प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय उपस्थित हुए. उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कृषि मेले का विधिवत उद्घाटन किया.

मेले में क्षेत्र के किसानों ने अपने कृषि उत्पादों एवं उन्नत खेती से संबंधित प्रदर्शनी लगाई. इस दौरान किसानों को कृषि कार्यों, बेहतर उत्पादन और आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया. कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट उत्पादन करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया. अतिथियों ने किसानों का उत्साहवर्धन करते हुए कृषि क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की सराहना की.

इस मौके पर जिला परिषद सदस्य धारित्री महतो, बीस सूत्री अध्यक्ष साहेबराम मांडी, मुखिया शिवचरण हांसदा, बलराम महतो, मुखिया राधानाथ मुर्मू, आलोबती बास्के, फुलमनी मांडी, मंजू टुडू, दासो हेम्ब्रम, मोहन सोरेन, दानगी सोरेन, कृषि विज्ञान केंद्र से आए सुरेंद्र मुंडा, बीओ तापस दास, बीटीएम दिलेश्वर महतो, एटीएम निर्मल महतो, जनसेवक मंगल मुर्मू, गोपाल चंद्र पातर, बासुदेव महतो, असित पाल, पवन कुमार सिंह, गंगाराम सिंह, गुरुचरण हेंब्रम, बेला महतो, मीनू महतो समेत बड़ी संख्या में किसान एवं किसान मित्र उपस्थित थे.
