Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: झरिया में तीन दिवसीय क्रिकेट लीग प्रतियोगिता संपन्न, बाउंड्री ब्रेकर्स बनी विजेता

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत बेंद पंचायत के झरिया गांव में ग्रीन गैलेक्सी झरिया की ओर से आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ. प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया. तीन दिनों तक चले इस मुकाबले में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मनोरंजन किया. प्रतियोगिता के अंतिम दिन बुधवार को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में जेएलकेएम के कार्यकर्ता बासुदेव महतो, शंखदीप महतो, बिस्वजीत महतो, लक्ष्मण मुंडा एवं तरुण महतो शामिल हुए.

इस दौरान अतिथियों ने प्रतियोगिता की विजेता टीम बाउंड्री ब्रेकर्स तथा उपविजेता टीम द ब्लू डेविल्स को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया. मौके पर उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी खेल क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है. साथ ही युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है.

You missed