Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: नामोपाड़ा में नवनिर्मित हनुमान मंदिर की हुई प्राण प्रतिष्ठा, सुंदरकांड पाठ से भक्तिमय होगा माहौल

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के नामोपाड़ा स्थित रासमंच परिसर में बुधवार को नवनिर्मित हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा धार्मिक रीति-रिवाज एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुई. इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा. प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के दौरान पुजारी शिबू पंडा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना कर हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई. इस धार्मिक आयोजन को लेकर नवनिर्मित मंदिर को आकर्षक एवं भव्य तरीके से सजाया गया था. मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की प्रक्रिया पूरी होने के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर बजरंगबली का आशीर्वाद लिया.

वहीं, बुधवार शाम को स्थानीय मंडली द्वारा मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया. इसको लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया.

इस मौके पर पतित पावन दास, निमाई दास, उत्पल पंडा, तुहीन पंडा, विप्लव दास, पीयूष पंडा, रोहित दास, भीम दास, सुशांत दास, सुजय दास, कार्तिक बेरा, नकुल दास, समीर बेरा, लालटू बेरा समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

You missed