Advertisements
Spread the love

सरायकेला। जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान टाउन हॉल सरायकेला में आयोजित देश के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर मेगा शिविर में शिक्षिका राधी पूर्ति को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षिका राधी पूर्ति को ससम्मान मंच पर आमंत्रित कर ₹25000 का चेक प्रदान किया गया। साथ ही अन्याय के विरुद्ध शिक्षिका राधी पूर्ति द्वारा उठाए गए आवाज को लेकर उनके जज्बे और हिम्मत की प्रशंसा की गई। इसे लेकर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने खुशी जाहिर की है। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक दत्ता ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि राधी पूर्ति के संघर्ष पथ में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने भी कदम से कदम मिलाकर साथ देने की भरसक प्रयास किया है। इस आयोजन के पश्चात संगठन को भी गर्व महसूस होता है। और शिक्षक समाज के बीच शिक्षिका राधी पूर्ति का इस ऐतिहासिक संघर्ष यात्रा को आगामी 50 वर्षों तक अवश्य याद रखा जाएगा।

Advertisements
Advertisements