Advertisements
Spread the love

नयी दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में अपने टीम के साथ सरायकेला छऊ नृत्य की प्रस्तुति करेंगे युवा छऊ कलाकार सुमित महापात्र…

सरायकेला: नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में सरायकेला के युवा छऊ कलाकार सुमित महापात्र अपने टीम के साथ छऊ नृत्य की प्रस्तुति करेंगे। 14 से 27 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला का आयोजन किया जायेगा। जानकारी के अनुसार इसमें 24 नवंबर को इस कार्यक्रम में सुमित महापात्र के नेतृत्व में श्री जगन्नाथ आर्ट स्कूल, सरायकेला के कलाकार सरायकेला शैली के छऊ नृत्य पेश करेंगे।

Advertisements
Advertisements

 

झारखंड की ओर से लगाये गये स्टॉल में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के कलाकार अपनी कला को प्रदर्शित करेंगे। अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में देश के विभिन्न राज्यों की ओर से स्टॉल लगाया जाता है। साथ ही विभिन्न देशों से भी लोग पहुंचते है। झारखंड की ओर से लगाये गये स्टॉल में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के कलाकार अपनी कला को प्रदर्शित करेंगे। इससे कला संस्कृति का भी आदान प्रदान होता है तथा कलाकारों को मंच मिलता है। इस संबंध में सुमित महापात्र ने बताया कि 24 नवंबर से झारखंड के स्टॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। पहला कार्यक्रम उनके नृत्य दल द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा।

 

इस कार्यक्रम में उनके नृत्य दल द्वारा तीन नृत्य पेश किया जायेगा। इसमें अपने आराध्य देव की पूजा के दौरान की जाने वाली आरती नृत्य, प्रेम रस पर आधारित राधा-कृष्ण व श्रृंगार रस पर आधारित हर-पार्वती नृत्य पेश करेंगे। कार्यक्रम को लेकर कलाकार अभ्यास में जुटे हुए है। सुमित महापात्र के साथ मुख्य रुप से निवारण महतो, कालीचरण षाडंगी, देवराज सिंह, रवि मोदक आदि नृत्य प्रस्तुत करेंगे। मालूम हो कि सुमित माहापात्र छऊ कलाकार होने के साथ साथ सरायकेला छऊ नृत्य में प्रयुक्त होने वाले मुखौटा निर्माता भी है। उनके पिता सुशांत महापात्र भी अंतरराष्ट्रीय छऊ कलाकार व मुखौटा कलाकार है।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्तर प्रदेश उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी तामिलनाडु/कर्नाटक/केरल/आंध्र प्रदेश/तेलंगाना दरभंगा दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज बिहार बिहार बोकारो मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मुजफ्फरपुर राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

दुमका : ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे आठ वर्षीय जीत के इलाज के लिए परिवार ने लगाई मदद की गुहार