सरायकेला। काशी साहू महाविद्यालय छात्र संघ द्वारा छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर कोल्हन यूनिवर्सिटी के डीएसडब्ल्यू के साथ बैठक की गई। छात्र संघ के सचिव लक्ष्मण महतो ने डीएसडब्ल्यू के साथ बैठक करते हुए यूजी में नामांकन को लेकर हो रही समस्या से अवगत कराया। बताया गया कि इंटरमीडिएट में 50% ना होने के कारण फैकल्टी चेंज तथा कोर लैंग्वेज में ऑनलाइन पेमेंट काटने के बावजूद ऑनर्स पेपर नहीं मिलने से नामांकन में समस्या हो रही है। इस पर डीएसडब्ल्यू द्वारा जल्द से जल्द समस्या का समाधान किए जाने का आश्वासन दिया गया। मौके पर छात्र संघ के भास्कर महतो, रोहित महतो, जगन्नाथ महतो, गुरुचरण महतो एवं संजय महतो उपस्थित रहे।
Related posts:
जमशेदपुर:ऑल इंडिया पाया में इंसानियत फोरम हल्दी पोखर शाखा के द्वारा गर्मी मे शीतल पेयजल का व्यवस्था ...
SARAIKELA NEWS : ग्राम प्रधान महासभा सेंट्रल कमिटी का हुआ पुनर्गठन; विशु हेंब्रम बने प्रदेश अध्यक्ष....
खरसावां-दुगनी में फुटबाॅल-तीरदाजी आवासीय प्रशिक्षण केन्द्रों हेतु खिलाडियों का चयन ट्रायल शिविर 9 और...

