Advertisements
Spread the love

तेज रफ्तार बाइक ने मारी ठोकर पिता पुत्र हुए जख्मी…..

सरायकेला: जिले में तेज रफ्तार वाहनों के चपेट में आने से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे जानमाल की क्षति हो रही है। ऐसी ही तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से पिता-पुत्र के जख्मी होने की एक घटना बृहस्पतिवार को सामने आया। घटना के बारे में बताया जा रहा है की 50 वर्षीय धनेश्वर महतो अपने 12 वर्षीय पुत्र धीमान महतो जो कि केंद्रीय विद्यालय सरायकेला में पढता है। उसके विद्यालय की छुट्टी होने के बाद उसे बाइक से लेकर अपने घर बांधडीह जा रहे थे, तभी छोटा काकड़ा मोड़ के पास पीछे से आ रही एक चौपहिया वाहन को ओवरटेक करते हुए एक तेज रफ्तार बाइक ने ठोकर मार दी जिससे दोनों पिता-पुत्र अपनी बाइक से गिरकर जख्मी हो गए, वहीं ठोकर मारकर बाइक सवार वहां से भाग निकला, पीछे से ठोकर लगने से धनेश्वर महतो को पैर में गंभीर चोट आई है। तथा उनके पुत्र धीमान को भी हल्की चोटें आई, घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा एंबुलेंस से घायलों को चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल सरायकेला लाया गया। जहां उक्त पिता एवं पुत्र दोनों का इलाज जारी है।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?