Spread the love

जन वितरण प्रणाली दुकानदारों की वन भोज सह मिलन समारोह कार्यक्रम दांबाकी में आयोजित हु

Advertisements
Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन

जमशेदपुर /पोटका । पोटका प्रखंड कमिटी डीलर संघ के द्वारा, संघ के अध्यक्ष, अनवर अली के अध्यक्षता में सोमवार 5 जनवरी 2026 को वनभोज सह मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन पोटका के दांबाकी में किया गया। जिसमे 130 जनवितरण प्रणाली की दुकानदार भाग लिया। मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पोटका सीओ सह प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी निकिता वाला, विशिष्ट अतिथि के रूप में संघ के जिला अध्यक्ष मोहन साव पारस,एवं महामंत्री जितेंद्र गुप्ता उपस्थित रहे। सर्वप्रथम समारोह में वरिष्ठ डिलारो को पुष्पों की माला एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। ओर जीसके पश्चात जन वितरण प्रणाली सम्बंधित कई बिंदु पर विचार-विमर्श किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि सीओ ने कहा कि पीडीएस सिस्टम सरकार का सबसे बड़ा विभाग है और डीलर इसके महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने कहा, आपके सहयोग से ही समय पर जरूरतमंदों को खाद्दान्न मिल रहा है। उन्होंने दिलारो को निर्देश दिया की आपूर्ति विभाग के निर्देश का पालन कर समय पर लाभुकों के बीच खाद्दान्न वितरण कर दे। इसके पूर्व यूनियन के लोगो ने कहा की कई विषय पर सरकार ने हमलोगो की बात सुनी हैं और कई अधूरे हैं,आज कई विषय पर विशेष चर्चा किया गया,जो बाकि समस्या हैं वह जिला सबंधित पदाधिकारी और यूनियन बरिय पदाधिकारी को अवगत कराएंगे। ताकि जो भी डीलरों की समस्या हैं वह जल्द समधान हो सकें। इस मौके पर डाटा ऑपरेटर रानी हेंब्रम, कंप्यूटर सहायक राधेश्याम मंडल, संघ के महासचिव जितेंद्र गुप्ता, संगठन सचिव जगन्नाथ सोरेन, रामवृक्ष साव, प्रमोद गुप्ता, डीलर लक्ष्मीकांत दास, प्रदीप दत्ता, सपन दत्ता, सुनील बरन भगत, फनी भूषण पाल सुलौता मंडल, मृगेंन सी, रामावतार गुप्ता, सुनाराम मुर्मू, तरुण मंडल ,भवेश महतो, विमल मंडल, सरोज यादव, सहित कई संख्या में डीलर एवं महिला समिति सदस्य उपस्थित रहे।

You missed