Spread the love

विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत बनाने वाला बजट, दवाईयों को सस्ता करने से लोगों को काफ़ी राहत मिला: डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा में पेश किए गए बजट को आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत बनाने वाला बजट बताया है. डॉ गोस्वामी ने कहा कि केंद्रीय बजट में कृषि, शिक्षा, रोज़गार, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास तथा आधारभूत संरचना के विकास एवं विस्तार पर काफ़ी ज़ोर दिया गया है. हर ज़िले में छात्राओं के लिए छात्रावास बनाने तथा तकनीकी एवं मेडिकल शिक्षा के विस्तार करने से विद्यार्थियों के भविष्य को सँवारने का काम किया है. कैंसर एवं असाध्य रोगों के दवाईयों को सस्ता करने से लोगों को काफ़ी राहत मिला है. डॉ गोस्वामी ने कहा कि युवा , महिला, मज़दूर, किसान एवं कारीगरों तथा छोटे व्यापारियों के जीवन स्तर को उन्नत करने वाला बजट है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मज़बूत भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा.

Advertisements
Advertisements

You missed