Spread the love

रापचां में मिली लाश से सनसनी! 45 वर्षीय व्यक्ति की डूबकर मौत की आशंका

Advertisements
Advertisements

 

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित रापचा डैम में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब स्थानीय लोगों ने पानी में एक शव को तैरते हुए देखा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और इसकी सूचना तुरंत गम्हरिया थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकालकर अपने कब्जे में ले लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है।
प्रथम दृष्टया पुलिस यह मानकर चल रही है कि व्यक्ति की मौत डूबने से हुई है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक शराब के नशे में हो सकता है, जिसके कारण यह हादसा हुआ। इस संबंध में गम्हरिया थाना प्रभारी रामचंद्र रजक ने बताया कि शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि शव काफी सड़ा-गला है जिससे प्रथम दृष्टया पहचान करना मुश्किल हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। उन्होंने आगे बताया कि आसपास के थानों से गुमशुदगी की जानकारी जुटाई जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

You missed