Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: वाजपेई नगर में मांस और मछली की दुकान नहीं लगाने को लेकर लोगों ने सौंपा सीओ को ज्ञापन, महिलाओं ने भी किया विरोध 

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय के समीप वाजपेई नगर से सटी केंद्र सरकार की जमीन पर मांस और मछली की दुकान लगाने को लेकर स्थानीय निवासियों ने विरोध किया. इसको लेकर शनिवार को वार्ड नंबर 10 के पूर्व पार्षद देवानंद सिंह के नेतृत्व में स्थानीय लोगों की एक प्रतिनिधि मंडल ने अंचल अधिकारी नवीन पूर्ति को ज्ञापन सौंपा. इस दौरान सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि सड़क से सटी केंद्र सरकार की जिस जमीन पर मांस और मछली की दुकानें लगाई जा रही हैं जिसके करीब ही शिव मंदिर भी है. साथ ही मुख्य सड़क से प्रतिदिन भारी संख्या में छात्र और छात्राएं कोचिंग करने एवं विद्यालय में पढ़ने के लिए जाते हैं. कहा गया है कि यह एक आवासीय क्षेत्र है. वाजपेई नगर की महिलाएं एवं बच्चियां शाम को भ्रमण करने के लिए तथा जरूरत का सामान लेने के लिए इस सड़क पर आवागमन करती हैं.

 

इसको लेकर महिलाओं ने भी मांस और मछली दुकान को लेकर विरोध किया. इस दौरान वे इन दुकानों के लगने से भारी विरोध जताते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की.

इस मौके पर नगर प्रबंधन अनंत खलखो, प्रभात मिंज, बबलू जेना, सौरभ सोय, अनूप मिश्रा, विनय शर्मा, धनंजय कुमार, शिव हांसदा, सुनील ठाकुर, विक्रम उपाध्याय आदि उपस्थित थे.