Advertisements
Spread the love

बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर पोटका में निकाली गई विशाल बाइक रैली

Advertisements

रिपोर्टर – अभिजीत सेन

जमशेदपुर/पोटका : आदिम भूमिज मुंडा समाज कल्याण समिति, जुड़ी के तत्वावधान में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली जुड़ी से शुरू होकर हाता, हल्दीपोखर, बुरुहातु, बालीडीह, मारांगमाली, रादुड़, चाकड़ी चौक, भोक्ताटांगा और देवली होते हुए पोटका पहुंची, जहाँ से पुनः जुड़ी जाहेरथान पर समापन हुआ।

रैली के दौरान बिरसा मुंडा, सुबल सिंह, वीर गंगा नारायण सिंह, दूसा जुगल सहित कई वीर महापुरुषों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
बाइक रैली में सैकड़ों की संख्या में युवा शामिल हुए, जिससे इलाके में उत्साह का वातावरण रहा।

रैली के उपरांत जुड़ी में परिचर्चा एवं सांस्कृतिक नृत्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सह ग्राम प्रधान भीमसेन सरदार ने की। परिचर्चा में वक्ताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा स्वतंत्रता के महानायक थे और उनकी जयंती एवं झारखंड राज्य स्थापना दिवस, दोनों की तिथि का ऐतिहासिक महत्व है। इस वर्ष झारखंड राज्य स्थापना का 25वां वर्ष (सिल्वर जुबली) भी मनाया जा रहा है।

मौके पर भूमिज समाज की एकजुटता, संस्कृति संरक्षण और शिक्षा के विकास का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में भी मनाया गया।
आयोजन में महीन सरदार को संविधान की कॉपी एवं विद दिरि झंडा देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक मेनका सरदार, उपेंद्रनाथ सरदार, सेना सह समिति के कोषाध्यक्ष महीन सरदार, विभीषण सिंह सरदार, श्रीकांत सरदार, नंदलाल सरदार, कालीदास सरदार, प्रकाश सिंह सरदार, सूर्य सरदार, सुभाष सरदार, बृहस्पति सरदार, अजीत सरदार, श्यामल सरदार, गोपेन सिंह सरदार, रोमानाथ सरदार, बरुन सरदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

You missed