Advertisements
Spread the love

एडीसी की अध्यक्षता में मॉक एक्सरसाइज ऑन फ्लड डिजास्टर की हुई समीक्षात्मक बैठक, कार्य में संबंधित प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी को मॉक ड्रिल से पूर्व दिये गए उचित दिशा निर्देश…

सरायकेला-संजय मिश्रा ।

Advertisements

अपर उपायुक्त सुबोध कुमार द्वारा मॉक एक्सरसाइज ऑन फ्लड डिजास्टर से सम्बंधित बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर उपायुक्त द्वारा विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बताया गया कि उक्त मॉक एक्सरसाइज ऑन फ्लड डिजास्टर का आयोजन आदित्यपुर जयप्रकाश उद्यान घाट पर आगामी 21 दिसंबर को अपराह्न 2:00 बजे से किया जाएगा। जिसके लिए अंचल अधिकारी गम्हरिया को उपरोक्त कार्य के पर्यवेक्षक के रूप में नामित किया गया है। साथ ही उन्होंने दिशा निर्देश दिया कि प्रखंड स्तर पर इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (EOC) का संचालन किया जाएगा। जिसके संचालन हेतु अंचल अधिकारी द्वारा अपने स्तर से कर्मियों की प्रतिनियुक्ति निर्धारित कार्यक्रम के पूर्व में किया जायेगा। एवं सम्बंधित फोटो उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

प्रखंड स्तर पर राहत शिविर का आयोजन अंचल अधिकारी गम्हरिया द्वारा पूर्व से ही करना सुनिश्चित करेंगे। कार्य के सफल संचालन हेतु नगर निगम आदित्यपुर द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस संबंध में देवाशिष सिटी मैनेजर आदित्यपुर को जिला के आई मैनेजर के द्वारा दूरभाष के माध्यम से कार्यक्रम के बारे में अवगत कराया गया है। सिविल सर्जन मॉक एक्सरसाइज ऑन फ्लड डिजास्टर का सफल क्रियान्वयन हेतु एंबुलेंस स्ट्रैचर एवं प्राथमिक उपचार दल व्यवस्था के साथ उपस्थित रहेंगे। आदित्यपुर थाना प्रभारी विधि व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक कार्यवाही करेंगे। प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी गम्हरिया इस कार्य के सफल संचालन हेतु पूर्व से ही आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। इस कार्य का पूर्ण पर्यवेक्षक भूमि सुधार उपसमाहर्ता सह नोडल पदाधिकारी मॉक ड्रिल DDMA द्वारा किया जाएगा। दयाशंकर मिश्रा रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आगामी 21 दिसंबर को होने वाले मॉक एक्सरसाइज ऑन फ्लड डिजास्टर का सफलता पूर्वक आयोजन करेंगे एवं सम्बंधित फोटोग्राफ वीडियो प्रतिवेदन 21 दिसंबर तक समर्पित करेंगे एवं संबंधित पदाधिकारी का आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे।

बताया गया कि राहत बचाव के लिए मॉक ड्रिल के द्वारा एक्सरसाइज की जाती है। मॉक ड्रिल सेवा में सम्बंधित विभागों के संबंधित प्रतिनियुक्त पदाधिकारी भाग लेंगे एवं सेवा के द्वारा बाढ़ के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही बाढ़ के समय आने वाली स्थिति से बचाव के तरीकों के बारे में भी समझाया जाएगा। इनमें लोगों को अचानक रिहायशी इलाकों में पानी आने पर बचने के तरीके सिखाए जाएंगे। साथ ही उनके साथ इसकी प्रैक्टिस भी की जाएगी। लोगों को यह जानकारी एवं जागरूक किया जाएगा कि बाढ़ के समय पर किस तरह उनकी मदद करेंगे एवं बाढ़ से निकलने में उन्हें कैसे खाना और ज़रूरी सामग्री पहुंचाई जाएगी। मॉक ड्रिल एक प्रकार की एक्सरसाइज है जिसमें किसी भी समस्या से निपटने के तरीकों की रिहर्सल प्रैक्टिस की जाती है। जिसका अभ्यास 21 दिसंबर को मॉडल के जरिए किया जाएगा। साथ ही लोगों को वास्तव में होने वाले समय पर स्थिति से निपटने के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

You missed