
दिशुया करम महोत्सव को लेकर बुधवार को समीक्षा बैठक अयोजित

संवाददाता : अभिजीत सेन
जमशेदपुर /पोटका । पोटका के तेंतला फुटबॉल मैदान में आदिवासी भूमिज समाज झारखंड की ओर से आयोजित, पिछले 7 दिसंबर 2025 को दिशुया करम महोत्सव को लेकर बुधवार 17 -12 -2025 को एक समीक्षा बैठक का आयोजन तेंतला फुटबॉल मैदान में ही किया गया। समीक्षा बैठक में अनुमानित से जाना गया कि, करम महोत्सव में, उस दिन अपेक्षा से ज्यादा संपर्क करते हुए नित्य टीम आया था। इतनी ज्यादा लोगों की हुजूम को और संस्कृति टीमों को वॉलिंटियरों ने शांतिपूर्वक संभाला, एवं अखाड़ा प्रवेश का अवसर दिया ओर भीड़ को संभालने के लिए पोटका पुलिस बहुत ही मददगार रहा। जिससे, वह धन्यवाद के पात्र हैं। तेतला फुटबॉल मैदान में आयोजित करम महोत्सव, इस साल एक ऐतिहासिक पहचान बनाया। जिससे समाज समुदाय से संपर्क बड़ा और संपर्क से संवादी आसान हो गया। इस महोत्सव में युवाओं ने काफी जिम्मेदारी संभाला। इस उत्सव के पूर्व, स्थानीय विधायक संजीव सरदार के द्वारा जो सघन अभियान घाटशिला क्षेत्र में चलाने का कारण झांटी झरना से काफी संख्या में भूमिज समाज के लोग, गांव का संस्कृत टीम गठन कर, दिशुया करम अखाड़ा में शामिल हुआ । इस बैठक में समीक्षा से जो अच्छा हुआ है, उसको अगले साल और अच्छा करने का निर्णय ओर जो त्रुटियां कमी रही उसको अगले साल सामूहिक रूप से सुधारने का निर्णय लिया गया।
इस समीक्षा बैठक में आदिवासी भूमिज समाज झारखंड के सलाहकार सदस्य सिद्धेश्वर सरदार, अध्यक्ष जयपाल सिंह सरदार, प्रधान शत्रुघ्नण सरदार, हरिश सिंह भूमिज, बलराम सरदार ,सुदर्शन भूमिज, दिलीप सिंह, जगत कुमार सरदार, विभीषण समाद, अंगद सरदार ,मानिक सरदार, सिरस्तर सरदार ,सुरेश सरदार, अनिता कुमारी, जूमिता सरदार, कोरुना सरदार, स्मिता सरदार, पिंकी सरदार, कोमोलिनी सरदार, लखींदर सरदार ,सुरेश सरदार, सुल्तान सरदार, बसंती सरदार आदि उपस्थित रहे,

