Advertisements
Spread the love

दुमका : कोयला डंपिंग यार्ड हटाने की मांग को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन…

मौसम गुप्ता… ✍️

Advertisements

उपराजधानी दुमका के घनी आबादी के बीच स्थित रेलवे स्टेशन पर बने कोयला डंपिंग यार्ड हटाने की मांग अब तेज होने वाली है।

रविवार को कोयला डस्ट से भरे पड़े दुमका रेलवे स्टेशन का पोल खोलने के बाद आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा को ज्ञापन सौंपकर यहां से अविलंब कोयला डंपिंग यार्ड हटाने की मांग की है।

सौंपे गए ज्ञापन में आंदोलनकारियों ने साफ किया है कि अविलंब यहां से कोयला यार्ड को नहीं हटाया गया तो स्थानीय फूलों झानो चौक पर कोयला गाड़ी का परिचालन बंद कर दिया जाएगा। आंदोलनकारियों का प्रतिनिधित्व कर रहे रवि शंकर मंडल के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में रेलवे स्टेशन की भौगोलिक स्थिति की जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों की मूल समस्या और पीसीबी की मिली भगत और बीजीआर कंपनी की मनमानी का भी उल्लेख किया गया है।

ज्ञापन में कहा गया है कि दुमका देश का पहला रेलवे स्टेशन है जहां यात्रियों का आवागमन और कोयला का परिचालन एक साथ होता है। आंदोलनकारियों ने उपायुक्त श्री सिन्हा से पहल करने का आग्रह किया। जिससे कि आम यात्रियों और जनता के स्वास्थ्य का ख्याल रखा जा सके।

प्रतिनिधिमंडल में श्री मंडल के साथ विष्णु यादव, अभय गुप्ता, अर्जून कापरी, जिमी यादव, जगरनाथ पंडित और आशीष नायक शामिल थे।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ रेलवे लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

दुमका : कोयला डंपिंग यार्ड हटाने की मांग को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन…