Advertisements
Spread the love

अभाविप ने स्वामी विवेकानंद के जयंती पर खेल प्रतियोगिता का किया आयोजन…

झंटु पाल दुमका:

Advertisements

काठीकुंड: विद्यार्थी परिषद काठी को नगर इकाई द्वारा नगर मंत्री आभास पाल के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष पर छात्रों के बीच संगोष्टी क्रिकेट खेल प्रतियोगिता का आयोजन। प्रतियोगिता के पहले युवा हृदय सम्राट स्वामी विवेकानंद के चित्र पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

उपस्थित टीएसबीपी प्रमुख कुणाल कुमार ने बताया की स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्रोत एवं आध्यात्मिक विश्व गुरु के रूप में विश्व प्रख्यात है, आज के युवाओं को स्वामी विवेकानन्द जी के जीवन को जानने की आवश्यकता है तब जा कर युवा राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दिखा सकती है। मौके पर जिला टीएसबीपी प्रमुख कुणाल कुमार, नगर मंत्री आभास पाल, सह मंत्री रोबिन मंडल , कुंदन, अमित, अंश, दिनेश समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।