Advertisements
Spread the love

जमीन कारोबार से जुड़े व्यक्ति पर चली गोली, 5 वर्षीय बेटा भी घायल…

आदित्यपुर -जगबंधु महतो

सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शांति नगर में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है।इस गोलीबारी की घटना में एक रियल एस्टेट कारोबारी को गोली लगी है। जिसमें उसका एक 5 वर्ष के पुत्र भी घायल हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया शांति नगर निवासी रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े रॉकी कालिंदी को बाइक पर सवार दो युवकों ने पीछे से गोली मारी, जिससे गोली युवक के पीठ में जा लगी, इस दौरान गोलीबारी में रॉकी के साथ मौजूद उसका 5 वर्षी है बेटा भी घायल हुआ है। घटना के बाद लोगों ने फौरन दोनों घायल बाप- बेटे को जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है,

घटना की जानकारी होने पर आदित्यपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची है और पड़ताल में जुड़ गई है।फिलहाल गोली चलने के कारणों का सही पता नहीं चल सका है। आशंका जाहिर की जा रही है कि रियल स्टेट कारोबार में जमीन खरीद बिक्री को लेकर गोलीकांड को अंजाम दिया गया है।

You missed