Advertisements
Spread the love

नौ वर्षो से ईटागढ़-आसंगी पुलिया निर्माण अधर में, ग्रामीण ने सरकार से मांग रही अधिकार….

आदित्यपुर: आज मंगलवार को भाजपा नेता रमेश हांसदा ईटागढ़ गांव दौरे के क्रम में निर्माणाधिन पुल पहुंचे और ग्रामीणों से मिले और ग्रामीणों ने पुल के नहीं पुरा होने का दुखड़ा सुनाया। स्थानीय भाजपा नेता सपन महतो, पुष्टि गोप के साथ पुल का दौरा किया और पाया कि विभाग की लापरवाही के कारण अब तक केवल पुल का एक चताल ढालना बाकी किन करणों से अबतक निर्माण कार्य बाधित है ।

ग्रामीणों का कहना है कि नौ वर्षो से ईटागढ़-आसंगी पुलिया निर्माण अधर में होने से यहां के ग्रामीणों को प्रखण्ड गम्हरिया मुख्यालय तक जाने में 15 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है । जिस कारण आज भी दर्जनों गांव का विकास थम सा गया है । रमेश हांसदा ने बताया की पुल का निर्माण होने से प्रखण्ड मुख्यालय से मात्र 4 किलोमीटर पर सरकारी सुविधा उपलब्ध हो सकेगी और यहां के युवाओं के स्वारोजगार से जुड़ सकता है ।वही भाजपा नेता रमेश हांसदा ने कहा कि भाजपा अब इस पुल के बनने तक आंदोलन का रास्ता अपनाएगी। जिला अध्यक्ष विजय महतो के निर्देश पर 10 से 12 दिसंबर तक विभिन्न गांव में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। 15 दिसंबर को भाजपा गम्हरिया पूर्वी मंडल के तत्वाधान में पुल पर एक दिवसीय धरना प्रर्दशन का निर्णय लिया गया ।

You missed

घाटशिला : मंईया सम्मान योजना ने मंईयाओं के चेहरों में हंसी लायी…